कई बार थोड़े से आलस और टाल- मटोल के चक्कर में जरुरी काम भी पेंडिंग हो जाते हैं. आलस त्यागें, जब जो काम करने की ठानें, उसे उसी वक्त कर डालें. प्लानिंग के चक्कर में कई बार जिंदगी आगे निकल जाती है.
रोज सुबह जल्दी जागने की आदत डालें. मॉर्निंग वाक पर जाएं. ताजी हवा, हल्की धूप और शांत वातावरण मन- मस्तिष्क को सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है और आप काम में ज्यादा मन लगा पाते हैं.