सुविचार 2136

यदि कोई व्यक्ति गुस्सा है और आप उन्हें शांत करना चाहते हैं तो उसे सीधे मत कहिए कि शांत रहो,

उनसे यह बोलो कि आपको पूरा अधिकार है इस बात पर गुस्सा होने का, इस बात से वह व्यक्ति बिना बोले शांत हो जायेगा.

सुविचार 2135

मदद करने के लिए सिर्फ धन की ही जरुरत नहीं होती है,

उसके लिए एक अच्छे मन की जरुरत होती है.

सुविचार 2134

मनुष्य होना मेरा भाग्य है, पर आप सबसे जुड़े रहना मेरा सौभाग्य है.

आपसे मैं कुछ सीख लूँ, यह मेरा परम सौभाग्य है.

सुविचार 2133

नम्रता और शान्ति….

यदि लोग आपको मूर्ख बनाने का प्रयास करते है तो याद रखिये की नम्रता और शान्ति में बहुत बड़ी समझदारी है !

यानी आप शान्ति और समझ से प्रतिरोध करें, ज्यादा बेहतर होगा !!!

error: Content is protected