सुविचार 2082

आप धोखा खा लो, लेकिन धोखा मत देना.

क्योंकि धोखा खा लेने से कुछ भी नहीं खोता है,

धोखा देने से सब कुछ खो जाता है.

सुविचार 2081

अकेले रहने पर आप इतने दुखी नहीं होंगे,_ _जितने एक गलत इंसान के साथ रहने पर हो सकते हैं.

सुविचार 2080

हम ऐसे लोगों से बहुत कम मिलते हैं, जिनकी उपस्थिति अच्छाई और करुणा बिखेरती है, उनकी मुस्कुराहट खुशी देती है और जब वे मिलते हैं तो उनकी उपस्थिति से आपको शांति और सुकून मिलता है.

सुविचार 2078

अनेक पतंग कट जाने का दुःख, एक दिन आपको सीखा देता है, __अपनी पतंग को कैसे सुरछित रखना है.

सुविचार 2077

कोई भी *रिश्ता* बनाओ, उसकी कीमत तभी तक है जब तक उसमे *प्रेम* है। और जब प्रेम नहीं तो कोई भी सम्बन्ध *बंधन* है। और जहाँ बंधन है वहां *जिंदगी* नहीं, और जिस जिंदगी में प्रेम नहीं वह जिंदगी पहाड़ जैसी बोझिल हो जाती है। जिंदगी तो विदा हो जाती है और आदमी बस *वेंटिलेटर* पर जैसे *सांस* चलती है, बस ऐसे ही सांस लेता रहता है। और केवल सांस लेना ही जिंदगी नहीं होती। उस जिंदगी में रिश्ते भी होते हैं, जिनमें *प्रेम, सम्मान और संवेदना* भी होती है। और जिस भी रिश्ते में ये सब होता है उसे किसी *रक्षा* की जरूरत नहीं होती, वह सबसे बड़ी *ताकत* होती है। *धागा* तो एक *प्रतीक* है, हमें बहुत बार प्रतीकों में बात करनी होती है जिन्दगी को बेहतर बनाने के लिए.
error: Content is protected