सुविचार 2023

विपरीत स्थितियां….

जीवन में जब भी स्थितिया बिगड़ जाए, मनमाफिक न हो, कई कोशिशो के बावजूद काम नहीं बन रहा हो तो शान्ति और धैर्य धारण करिए, ऐसे समय को अपनी सहन शक्ति, एकाग्रता और ज्ञान बढाने में लगाइए ! अच्छी पुस्तको को पढ़िये, ध्यान करिए और कुछ नहीं तो बिलकुल शांत, मौन और सहज रहकर अपने कार्य करते रहिये, आपको आश्चर्य होगा किन्तु कुछ समय व्यतीत होने के बाद आपको लगेगा की अच्छा हुआ जो शांत रहे, व्यर्थ क्रोध नहीं किया, क्यूंकि अक्सर इंसान इनसे उभर जाता है किन्तु इस दौरान उसके द्वारा कही गई गलत बातें और गलत कार्य उसे और दुसरो को याद रहते हैं ! जिनका स्मरण अक्सर दुखदायी होता है !!!

सुविचार 2022

शब्द चाहे कितने ही हो हमारे पास,

किसी के मन को खुश न कर सके, तो सब व्यर्थ है.

सुविचार 2021

संबंध केवल जीतकर नही निभाए जा सकते,

कभी हारना तो कभी झुकना तो, कभी सहना, और कभी कभी खुद को हराना भी पड़ता है.

सुविचार 2020

पत्ते सूखकर स्वयं झड़ जाते हैं…

आम पककर स्वयं गिर जाते है…

इसी तरह जब हमारी सत्य की समझ बढ़ जाती है…

तो स्वयं ही हमारा भटकना बंद हो जाता है…

सुविचार 2019

“जिंदगी बहुत छोटी है” – जो हमसे अच्छा व्यवहार करते हैं, उन्हें “धन्यवाद” कहिए.

सुविचार – हम है उसी में राजी, जिसमे तेरी रजा है – 2018

हम है उसी में राजी, जिसमे तेरी रजा है,

प्रसन्न रहिये …. छोटी छोटी बातो पर रूठना, गुस्सा होना. प्रतिक्रिया देना अपने स्वाभाव और चरित्र में नकारात्मकता लाता है, अतः सोच समझ कर प्रतिक्रिया दें, छोटी छोटी बातो को गर नजर अंदाज न कर सके तो ज्यादा तूल न दें, यानि बढ़ाएं नहीं, किसी भी हालत में क्रोध या आवेश को अभिव्यक्ति न दे, प्रदर्शित न करे, इसको समझना हो तो जब कोई दूसरा क्रोध में चिल्लाता हो उसे देखे तुरन्त समझ आएगा की ऐसी अभिव्यक्ति कितनी गलत होती है ! अपनी बात सहज होकर, शांति से रखें ! इससे प्रसन्नता और शांति आपके पास स्थायी हो सकेगी ! और आप कह सकेंगे की ….. यहाँ यु भी वाह वाह है , और त्यूं भी वाह वाह है ….हर हाल में खुश , मस्त , प्रसन्न ………

error: Content is protected