सुविचार 1618

विश्वास …….

स्वयं पर विश्वास रखिये आप बहुत कुछ बन सकते हैं, हो सकते हैं, कर सकते हैं ! विश्वास एक ऐसी खाद है जो न सिर्फ आपको विकसित करती है बल्कि विपरीत स्थितियों में संघर्ष करने की क्षमता भी आप में पैदा करती है ! अतः निराशा और हताशा को छोडिये और आत्म विश्वासी बनिए !!! जीवल मूल्यवान ही नहीं अमूल्य है जीवन है तो सब कुछ है इसे आत्मविश्वासी रूपी अस्त्र से सजाइए संवारिये !!!

सुविचार 1617

आपत्तियां मनुष्यता की कसौटी है. इन पर खरा उतरे बिना कोई भी व्यक्ति सफल नहीं हो सकता.

सुविचार 1616

यदि हर कोई आप से खुश है तो ये निश्चित है कि आपने जीवन में बहुत से समझौते किये हैं,

और यदि आप सबसे खुश हैं तो ये निश्चित है कि आपने लोगों कि बहुत सी गलतियों को नजरअंदाज किया है.

 

सुविचार 1614

अपने काम पर ध्यान…..

यदि आप दुसरो के कामो में अपना ध्यान ज्यादा देने लगेंगे तो निश्चित ही आप अपने कामो में पिछड़ने लगेंगे !!! अतः स्वकेंद्रित रहें सफलता के लिए ये जरुरी है !!!

सुविचार 1613

एक बुरे माहौल में रहने के बजाय अकेले रहना ज्यादा बेहतर है.
ऐसे लोग दूर ही हो जाने चाहिए, जो हर वक़्त माहौल खराब करते रहते हैं..!!
error: Content is protected