सुविचार 1624

दुख हमारे जीवन में परीछाओं की वे घड़ियाँ हैं, जिन घड़ियों में हम हमारे जीवन के सबक को सीखते हैं. कारण यह है कि दुख की स्थितियाँ हमारे जीवन में एक ऐसा माहौल तैयार करती हैं, जिसमे से गुजर कर हमारी उन्नति होती है.

सुविचार 1623

कोई भी कार्य मिले उसे पूरी लगन से करो, काम करना व कराना दोनों आना चाहिए.

सुविचार 1622

मुस्कुराएं, एक मुस्कान आपकी जिंदगी बदलने के साथ- साथ दूसरों को भी बदलने की छमता रखती है.

सुविचार 1620

अपने आप को अच्छे कार्यों में इतना व्यस्त कर दो कि बुरे कार्य को सोचने का समय ही नहीं रहे.

सुविचार 1619

जो केवल आपकी बात काटने में ही अपनी बुद्धिमत्ता समझता हो,

_ उससे किसी भी बहस में न उलझने में ही बुद्धिमत्ता समझिए.

आप चाहे जितनी भी बुद्धिमत्ता से शब्दों का प्रयोग करें,

_ फिर भी लोग अपने हिसाब से ही आप के शब्दों का अर्थ निकालते हैं..!!

error: Content is protected