सुविचार 1560

लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं, ये आपकी प्रॉब्लम नहीं है.

जरुरी ये है कि आप अपने बारे में क्या सोचते हैं.

सुविचार – जीवन के 5 सत्य – 1559

जीवन के 5 सत्य:-

1. कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने खूबसूरत हैं, क्योंकि..लँगूर और गोरिल्ला भी अपनी ओर लोगों का ध्यान आकर्षित कर लेते हैं..

2. कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपका शरीर कितना विशाल और मज़बूत है, क्योंकि…श्मशान तक आप अपने आपको नहीं ले जा सकते….

3. आप कितने भी लम्बे क्यों न हों, मगर आने वाले कल को आप नहीं देख सकते….

4. कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपकी त्वचा कितनी गोरी और चमकदार है, क्योंकि…अँधेरे में रोशनी की जरूरत पड़ती ही है…

5. कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने अमीर हैं और दर्जनों गाड़ियाँ आपके पास है, क्योंकि…घर के बाथरूम तक आपको चल के ही जाना पड़ेगा…

💥 इसलिए संभल के चलिए … ज़िन्दगी का सफर छोटा है।।

सुविचार 1558

ज़िंदगी का असली संतुलन है, भीड़ में बेशक रहो, लेकिन खुद को इसके लिए मत खोओ.!!

सुविचार – छह प्रकार के लोग हमेशा दुःखी रहतें हैं – 1557

13541442155_db6682f527
छह प्रकार के लोग हमेशा दुःखी रहतें हैं – ईर्ष्या करने वाला, नफ़रत करने वाला, किसी से संतुष्ट न होने वाला, क्रोधी, हमेशा शंका रखने वाला और दूसरों के भाग्य पर जीने वाला.

Six kinds of people are always unhappy with envy, hate habits, someone is not satisfied with, grumpy, always having doubts and others who live on luck.

error: Content is protected