सुविचार 1579

किसी शांत और विनम्र व्यक्ति से अपनी तुलना करके देखिये,

आपको लगेगा कि आपका घमंड निश्चय ही त्यागने जैसा है.

सुविचार 1578

मनुष्य को सदैव अपने उत्थान की दिशा में कार्य करना चाहिए और यही जीवन शैली होनी चाहिए.

सुविचार 1577

अक्रोध क्या है ?

दुर्व्यवहार एवं दुराचार के लिए किसी को माफ़ करने पर भी यदि उसका व्यवहार ना बदले, तब भी क्रोध न करना. अपनी इच्छा और योजना में बाधा पहुँचाने वाले पर भी क्रोध ना करना. हर स्थिति में क्रोध का शमन करने का हर संभव प्रयास करना.

सुविचार 1574

महान उद्देश्य सामने हो तो अपनी शक्ति को छोटे- छोटे कार्यों में अपव्यय मत कीजिए.
error: Content is protected