सुविचार 1573

हमारी जिंदगी की सबसे बडी गलती वो होती है,

_ जब हम अपनी किसी गलती से सीख नहीँ लेते.

कुछ बातें ऐसी होती हैं, जिनका जिक्र किसी से नहीं होता,

_ कुछ दर्द ऐसे होते हैं, जिनका कोई मरहम नहीं होता,
_ कुछ गलतियां ऐसी होती हैं, जिनका कोई पश्चताप नहीं होता..
_ कुछ वक्त ऐसा होता है, जो काटे नहीं कटता..
_ इन्हीं कुछ का मिला-जुला स्वरूप होती है हमारी जिंदगी…!

सुविचार 1572

जिंदगी के हाथ नहीं होते… लेकिन कभी कभी वो ऐसा थप्पड़ मारती है…जो हमें पूरी उम्र याद रहता है.

सुविचार 1571

हर दिन अच्छा नहीं होता, लेकिन उस दिन में कुछ तो अच्छा जरूर होता है.

सुविचार 1570

जिसे इनसान से प्रेम है और इनसानियत की समझ है, उसे अपने आप में ही संतुष्टि मिल जाती है.

सुविचार 1569

फैलना जरुरी है …खुशबू , ज्ञान , नदी का पानी ये संसार की ऐसी चीजे है जिनका फैलना ही इनकी सार्थकता सिद्ध करता है ! बिना फैले खुशबू किस काम की, जो ज्ञान सब के काम न आ सके वो किस काम का और यदि पानी एक जगह रुका रहेगा तो निश्चय ही वो सड़ जाएगा !!! इसी प्रकार संसार रूपी चक्र में जो मनुष्य दुसरो के काम भी आता है उसी का जीवन सफल है.

सुविचार 1568

शब्द संभाले बोलिए, शब्द के हाथ न पांव !

एक शब्द करे औषधि, एक शब्द करे घाव !

शब्द संभाले बोलिए, शब्द खींचते ध्यान !

शब्द मन घायल करे, शब्द बढ़ाते मान !

शब्द मुहँ से छूट गया, शब्द न वापस आय…

शब्द जो हो प्यार भरा, शब्द ही मन में समाए !

शब्द में है भाव रंग का, शब्द है मान महान !

शब्द जीवन रूप है, शब्द ही दुनिया जहान !

शब्द ही कटुता रूप दे, शब्द ही बैर हटाए !

शब्द जोड़ दे टूटे मन, शब्द ही प्यार बढ़ाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

error: Content is protected