सुविचार 1472

सब रत्न देने पर भी जीवन का एक छण भी वापस नहीं मिलता. ऐसे जीवन के छण जो निरर्थक ही खर्च कर रहे हैं, वे कितनी बड़ी गलती कर रहे हैं.

सुविचार 1471

केवल खुद से प्रतिस्पर्धा करने वाला व्यक्ति ही जीवन में सर्वश्रेष्ठ दे पाता है. दूसरों से प्रतिस्पर्धा करने वाले व्यक्ति दूसरों से तो आगे निकल जाते हैं पर खुद के सर्वश्रेष्ठ से पीछे रह जाते हैं.

सुविचार 1469

सही कर्म वह नहीं है जिसका परिणाम हमेशा सही हो,

अपितु वह है जिसका उद्देश्य कभी गलत न हो..

सुविचार 1467

सन्तुलित व्यक्ति दूसरों के गुणों को स्वीकार करते हैं, परन्तु अपने महत्व को भी कम नहीं आँकते.

error: Content is protected