सुविचार 1448

जब आपको लगे कि सब आपके खिलाफ जा रहा है, तो ये याद रखें कि _

_ हवाई जहाज हमेशा हवा के विरुद्ध जाता है _ हवा के साथ नहीं ..

सुविचार 1447

वह स्थिति भयावह है जिसमे मनुष्य जानता तो है कि क्या करना चाहिए, पर कर नहीं पाता.

सुविचार 1446

जो मनुष्यों के साथ दयालुता का बर्ताव नहीं करता, किंतु पाषाण मूर्ति की पूजा करता रहता है, वह ढोंगी कहा जा सकता है.

सुविचार 1445

जिसके जीवन में संयम- नियम नहीं होते हैं, वह छिछले मन वाला निकृष्ट व्यक्ति होता है. निकृष्ट व्यक्ति हरकतें ही कर सकता है, वह उत्कृष्ट काम नहीं कर सकता.

सुविचार 1444

निर्णय लेना और असफल हो जाना, इससे एक बात तो स्पष्ट है कि आप उस भीड़ का हिस्सा नहीं हैं, जो असफल होने के डर से निर्णय ही नहीं ले पाते हैं.

सुविचार 1443

कई बार हम खुद ही अपने तनाव की वजह बन जाते हैं. खास कर तब, जब हम दूसरों का मन रखने के लिए बेकार की बातों पर भी अपनी सहमति व्यक्त कर देते हैं, जबकि आंतरिक रूप से हम उसे करना नहीं चाहते.

_ अतः जरूरी है हर बात पर “हाँ” कहने के बजाय कभी- कभार “ना” कहना भी सीखें.

कई मुद्दों पर असहमति होती है, कोई बात नहीं है ;

_किन्तु यह भी समझना जरूरी है कि.. “बहुत सी बातें हमें समझ में नहीं आती”.!

error: Content is protected