सुविचार 1412

विचारकों को जो चीज आज स्पष्ट दिखती है, दुनिया उस पर कल अमल करती है.

सुविचार 1410

आदमी जब अंहकारी हो जाता है तो वो अपने पतन का रास्ता खुद ही मुहैया करवा देता है.

सुविचार 1409

दूसरों द्वारा की गई आलोचना को सही ढंग से ग्रहण करने की समझ बढ़ाएँ. वहीँ, यह भी जरुरी है कि हर काम करते हुए दूसरे का समर्थन व स्वीकृति पाने को जरुरत से ज्यादा महत्व न दें.

सुविचार 1408

बिघ्न बाधाओं से डरिए नहीं. कर लीजिए जो मन में है, यह जीवन बड़ा अमूल्य है. इसे व्यर्थ न जाने दें. हिम्मत रखें और पथ में आने वाली हर बाधा को पीछे छोड़ आड़ीटेढ़ी पगडंडियों पर चल कर अपना रास्ता स्वयं बनाएं. आज नहीं तो कल, इस तरह नहीं तो उस तरह एक न एक दिन मंजिल मिल ही जाएगी.

सुविचार 1407

उच्च श्रेणी के लोग सुख में घमण्ड नहीं करते और दुःख में हिम्मत नहीं हारते.
error: Content is protected