सुविचार 1418

जो लोग दुःख से डरकर बाहर की तरफ भागते हैं, उनकी जिंदगी से कभी दुःख दूर नहीं होता.

सुविचार 1417

सारा दिन बुरे विचारों और बुरे कामों से बचना रातरात भर जाग कर भजनकीर्तन करने से कहीं बढ़ कर है.

सुविचार 1416

यदि आपमें नकारात्मकता है, तो आप हर अवसर में मुश्किल देखेंगे. यदि आपमें सकारात्मकता है, तो आप हर मुश्किल में अवसर देखेंगे. अब यह आपको तय करना है कि आप क्या चुनेंगे.

सुविचार 1415

बहुत तेज दिमाग चाहिए गलतियां निकालने के लिए लेकिन, एक सुंदर दिल होना चाहिए गलतियां कबूल करने के लिए….!

सुविचार 1414

हमारे द्वारा किये गये कार्यों का फल हमें जरूर मिलता है. हमारे द्वारा किये गये अच्छे कार्य हमें दूसरे लोगों की नजरों में श्रेष्ठ बनाते हैं. हमारा व्यवहार हमें लोगों की नजरों में इस कदर सम्माननीय बना देता है कि जरुरत पड़ने पर लोग हमारे साथ खड़े होते हैं. हमें अपने सुख- दुख में शामिल करते हैं.

सुविचार 1413

जिंदगी में जितनी भी समस्याएं होती हैं, उसमे सत्तर से अस्सी फीसदी का समाधान आसानी से किया जा सकता है.

error: Content is protected