सुविचार 1381

महान लोगों की महानता यही रही कि वे किसी वर्ग विशेष या स्थान विशेष के होकर नहीं रहे.

सुविचार 1380

किसी पर जरुरत से कम भरोसा करो तो वह बुरा मान सकता है, _

_ लेकिन किसी पर जरुरत से ज्यादा भरोसा करो तो वह तुम्हारा बुरा कर सकता है !!

सुविचार 1379

सज्जन पुरुष बिना कहे ही दूसरों की आशा पूरी कर देते हैं जैसे सूर्य स्वयं ही घर- घर जाकर प्रकाश फैला देता है.

सुविचार 1378

अपनी खराब आदतों पर जीत हासिल करने के समान जीवन में कोई और आनंद नहीं होता है.

सुविचार 1377

आवश्यकता उपयोगी कलाओं की जननी है और विलासिता ललित कलाओं की. पहली बुद्धि से पैदा हुई है और दूसरी प्रतिभा से.
error: Content is protected