सुविचार 1376

किसी अच्छे काम को शुरू करो तो परेशानियों की वजह से उसे बीच में मत रोको.

सुविचार 1375

बिना गिरे कोई चलना नहीं सीखता. गिर जाना बुरी बात नहीं, गिरे रहना बुरी बात है और गिर कर सम्भल जाना अच्छी बात है.

सुविचार 1374

सत्य का अपना अलग ही नियम है, वह कुछ समय तक छिपा रह सकता है लेकिन एक समय वह स्वतः प्रकट हो जाता है.

सुविचार 1373

विपत्तियों के चक्रव्यूह में मार्ग निकाल लेना, धैर्यवान और वीर पुरुषों का चरित्र है.

सुविचार 1372

ऐसे लोग जो खुद कामयाब हुए हैं, ऐसे लोगों से आप सीख सकते हैं कि क्या करना चाहिए.
ऐसे लोग जो नाकामयाब हुए हैं, ऐसे लोग से आप सीख सकते हैं कि क्या नहीं करना चाहिए.
error: Content is protected