सुविचार 1352

पानी एक जगह ठहरे रहने से बदबूदार हो जाता है और दूज का चंद्रमा यात्रा के कारण पूर्ण चंद्र बन जाता है.

सुविचार 1351

सुख का सही अहसास उसे ही होता है जिसने दुख सहा हो, जबकि दुख के अहसास के लिए इंसान का कभी सुखमय रहना जरुरी नहीं.

सुविचार 1350

ज़िन्दगी को संभाले रखने के लिए मन की लहरों को शांत करना बहुत ज़रूरी है.

To maintain balance in life it is important to have a tranquil mind.

सुविचार 1349

जिसे अपने पर भरोसा नहीं, वह किसी का भी विश्वास पात्र नहीं बन सकता. शंका से शंका बढ़ती है और विश्वास से विश्वास.

सुविचार 1348

लोग क्या कहते हैं और क्या करते हैं इसकी चिन्ता न करें, अपनी आत्मा ही मार्गदर्शन के लिए पर्याप्त है.
error: Content is protected