सुविचार 1358

थोड़े दिन रहने वाली विपत्ति अच्छी है क्योंकि उसी से मित्र और शत्रु की पहचान होती है.

सुविचार 1357

किसी भी काम का प्लान इस तरह से बनाना चाहिए जिससे काम आसान हो. काम आसान होगा तो उसे बेहतर तरीके से किया जा सकता है, इससे समय भी बचेगा.

सुविचार 1355

यह सच है कि अगर आपने अन्दर से हार नहीं मानी तो कोई आपको हरा नहीं सकता. आपका हर प्रयास आपकी सफलता की तरफ एक कदम बढ़ाता है. कदम छोटा या बड़ा मायने नहीं रखता, बस आपका एक- एक कदम चलना जरुरी है.

सुविचार 1354

जिस प्रकार हर ताले की कोई न कोई चाबी अवश्य होती है. इसी प्रकार हर परेशानी का भी कोई ना कोई हल अवश्य होता है. इसलिए आत्मविश्वास रखें, तो हर मुसीबत को मात दी जा सकती है.

सुविचार 1353

अगर परिस्थिति को हम बदल नहीं सकते, तो खुद को उसके अनुकूल ढालना चाहिए. ऐसा करने से समाधान निकालने में आसानी होती है. नहीं करने पर सिर्फ परेशानी का सामना करना पड़ता है.
error: Content is protected