सुविचार 1339

संसार में सूर्य क्यों पूजनीय है ? क्योंकि वह सबके काम आता है, इसी तरह जो व्यक्ति सबके लिए जीता है, वह सूर्य की तरह पूजनीय हो जाता है.

सुविचार 1338

दूसरा व्यक्ति क्या करता है उस पर आपका नियन्त्रण नहीं होता है, आपके पास केवल इतना नियन्त्रण है कि आप क्या करते हैं.

सुविचार 1337

डूबने वाले के प्रति सहानुभूति का अर्थ यह नहीं कि उस के साथ डूब जाओ, बल्कि तैर कर उस को बचाने का प्रयत्न करो.

सुविचार 1335

कोई बहुत सताये तो क्या करें ? कुछ नहीं बस ये देखें कि आप इतने कमजोर कैसे हो गए, हर मनुष्य की जैसी बुद्धि होगी, वैसा ही बोलेगा, तो अपनी बुद्धि तेज करिये और आनन्दित रहिए.
error: Content is protected