सुविचार 1318 | Oct 14, 2016 | सुविचार आपके ह्रदय में वह विशाल समुद्र है, जिसे हम प्रेम कहते हैं. उसकी चाभी आपके हाथों में है.
सुविचार 1317 | Oct 13, 2016 | सुविचार अच्छा स्वास्थ, अच्छा चिन्तन, अच्छे कर्म जब इन्सान के होते हैं तो फिर उससे उसका आनन्द कोई छीन नहीं पाता, फिर वह स्वयं भी आनन्द में रहता है और दूसरों को भी आनन्द बाँटता है.
सुविचार 1316 | Oct 12, 2016 | सुविचार दुःख सहने वाला तो आगे चल कर सुखी हो सकता है, पर दुःख देने वाला कभी सुखी नहीं हो सकता.
सुविचार 1315 | Oct 11, 2016 | सुविचार चतुर व्यक्ति दुनिया को अपनी इच्छा अनुसार चलाने की कोशिश करता है. बुद्धिमान व्यक्ति स्वयं को दुनिया के अनुरूप बना लेता है.
सुविचार 1314 | Oct 10, 2016 | सुविचार स्पीड ब्रेकर कितना भी बड़ा हो, गति धीमी करने से झटका नहीं लगता ; उसी तरह मुसीबत कितनी भी बड़ी हो _ शांति से विचार करने पर _ जीवन में झटके नहीं लगते..
सुविचार 1313 | Oct 9, 2016 | सुविचार किसी भी व्यक्ति की परिस्थितियों का इतना खराब होना असंभव है कि उन का उपचार उस के वश में न हो.