सुविचार 1074
अगर सही राह मिली है तो फिर आगे बढ़ना, बार- बार भटकोगे, जगह- जगह कुंआ खोदोगे, तो पानी नहीं मिलेगा, एक जगह कुंआ खोदोगे तो पानी अवश्य मिल जाएगा.
चाँद लाकर कोई नहीं देगा, अपने चेहरे से जगमगाया कर
दर्द हीरा है, दर्द मोती है, दर्द आँखों से मत बहाया कर
काम ले कुछ हसीन होठों से, बातों – बातों में मुस्कुराया कर
धूप मायूस लौट जाती है, छत पे किसी बहाने आया कर
कौन कहता है दिल मिलाने को, कम – से – कम हाथ तो मिलाया कर
खुद को इतना भी मत बचाया कर ..