सुविचार 984

समस्याओं के तह तक नहीं जाने के कारण ही परेशानियाँ शुरू होती हैं.
अच्छे विशेषज्ञ किसी भी मामले की तह तक जाकर सलाह देते हैं और यही उनकी विशेषता होती है.

सुविचार 983

सरल को कठिन बनाना आसान है लेकिन कठिन को सरल बनाना मुश्किल, जो कठिन को सरल बनाना जानता है वो व्यक्ति विशेष होता है.

सुविचार 982

अभिमान और स्वार्थ में, लोग अपनी जिंदगी बर्बाद कर लेते हैं _ और उन्हें पता तक नहीं चलता..

सुविचार 980

गुणी मनुष्य अपनी प्रशंसा स्वयं नहीं करते बल्कि दूसरों से अपनी प्रशंसा सुन कर नम्र हो जाते हैं.

सुविचार 979

अपनी कमजोरी को, कमियों को स्वीकारें. जब तक आप उसे स्वीकार नहीं करेंगे, तब तक आप उसे सुधारने की कोशिश शुरू नहीं करेंगे. 
error: Content is protected