सुविचार 911

शान्त और तनावरहित ज़िन्दगी के लिए यह आवश्यक है कि छोटी- मोटी अड़चनों को महसूस ही न किया जाए.

सुविचार 910

यदि सीखने वाला उघत न हो तो सिखाने वाला सिखाएगा क्या ? ज्ञान एक बीज है, मन की भूमि उपजाऊ होनी चाहिए.

सुविचार 909

दिन भर में कई ऐसे छोटे-मोटे काम हम करतें हैं, जिनको करना बिल्कुल भी जरुरी नहीं होता, इस वक़्त को ही हम रचनात्मक कामों में लगा सकतें हैं .

सुविचार 908

जैसे जल के द्वारा अग्नि को शांत किया जाता है . वैसे ही ज्ञान के द्वारा मन को शांत रखना चाहिए.

सुविचार 907

व्यवहार पोशाक की तरह होना चाहिए, अति तंग नहीं बल्कि ऐसा कि जिस में हरकत और कसरत आसानी से हो सके अर्थात व्यवहार लचीला रखें.

सुविचार 906

जीवन का एकमात्र उद्देश्य यह होना चाहिए कि हम जैसे हैं, वैसे ही दिखें और जैसे बन सकते हैं, वैसे बनें.
error: Content is protected