सुविचार 827

एक स्वस्थ दिमाग की यह खूबी है कि न केवल वह स्वयं काम में लगा रहता है, बल्कि औरों को भी रचनात्मक कार्य में संलग्न रखता है.

सुविचार 826

कोई भी आदमी इतना महत्त्वहीन नहीं होता कि उस का उदाहरण दूसरों के सामने न रखा जा सके.

सुविचार 825

मनुष्य विपरीत परिस्थितियों में भी कैसे खुश रह सकता है – यह मंत्र अगर आप को आ गया, तो समझिए जीवन अनमोल है, वरना हम लोग जीवन को जहर समझ कर ही पीते रहते हैं और हर छोटी छोटी बात का रोना रोते रहते हैं. “जीवन इतना कष्टमय और दुखदायी नहीं है, जितना हम समझते हैं.”

सुविचार 823

दुनिया में आपको कई ऐसे लोग मिलेंगे, जो आपको हतोत्साहित करेंगे, लेकिन अगर आपको खुद पर विश्वास है, तो आप अपने रास्ते से न भटकें.

सुविचार 822

 अपना दिमाग हमेशा शान्त रखें. कोई भी परेशानी आए तो घबराएँ नहीं. शान्ति से बैठ कर उसका हल निकालें, आपको रास्ता साफ़ नजर आएगा. 
error: Content is protected