विचार व्यक्ति के व्यक्तित्व का आईना हैं. इस से आने वाली जिंदगी की बुनियाद पड़ती है. जैसी हमारी मानसिक कल्पनाएँ और विचार होंगे, हमारा जीवन भी उन्हीं सांचो में ढल जाएगा.
हर व्यक्ति का अपना अलग नजरिया होता है, हर व्यक्ति अपनी परिस्थिति, सोच व संस्कार के हिसाब से कोई काम करता है, इसलिए दूसरों के नजरिये का सम्मान करें. उन्होंने बचपन से लेकर अब तक जो देखा और सहा है, उसी से उनका नजरिया बना है.