सुविचार 759

आप अपने अनमोल जीवन के महत्व को समझें. आपके जीवन में प्रेम की महक हो, आपकी बुद्धि में ज्ञान का चिन्तन हो और आप अपने जीवन को भरपूर ढंग से जी सकें.

सुविचार 758

केवल ज्ञान सुनने से कुछ नहीं होता. आपको, आपके जीवन को बदलने के लिए खुद आगे बढ़ना पड़ता है, अपनी कमजोरियों को देखना पड़ता है.

 

सुविचार 757

आप यह देखें कि मैं किन लोगों की तारीफ़ चाहता हूँ, उन लोगों की जो मुझ पर ईर्ष्या के कारण हँसते हैं या उन लोगों की जो कर्मठता से काम करके सफल होते हैं — खुद से पूछें.
error: Content is protected