सुविचार 750 | Apr 6, 2015 | सुविचार नफरत की आग सबसे पहले नफरत करने वाले को जलाती है और वह कमजोर तथा हारा हुआ नजर आता है.
सुविचार 749 | Apr 5, 2015 | सुविचार महान परिणाम तत्काल प्राप्त नहीं होते, इसलिए हमें जीवन में कदम- कदम बढ़ते जाने में संतोष मानना चाहिए. अपने काम पर पूरा विश्वास रखें, यह मान लें कि आप कर सकते हैं.
सुविचार 748 | Apr 2, 2015 | सुविचार अगर आप को अपना दर्द महसूस होता है तो आप जीवित हैं, अगर आप को दूसरे का दर्द भी महसूस होता है तो आप एक इंसान हैं.
सुविचार 746 | Mar 30, 2015 | सुविचार हम अक्सर बड़ी खुशियों की चाह में बड़े काम करने की कोशिश करते हैं. लेकिन, जब अपने काम से दूसरों के चेहरे पर मुस्कुराहट आती है, तो उसकी खुशी किसी बड़ी सफलता से कम नहीं होती. दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाना भी बड़ी खुशी है.
सुविचार 745 | Mar 30, 2015 | सुविचार अपनी छवि का ध्यान रखें, क्योंकि इसकी आयु आपकी आय से कई गुना अधिक है.