सुविचार 732

सहनशीलता के गुण मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति में, हमें और भी मजबूत बना देते हैं.

सुविचार 731

उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने वाला व्यक्ति प्रत्येक कार्य प्रसन्नतापूर्वक करेगा. सकारात्मक चिंत रखेगा. प्रत्येक प्रतिकूलता में छिपे हुए अवसर को देखेगा और उसका लाभ लेगा. चिंता नहीं चिंतन, व्यथा नहीं व्यवस्था, समस्या नहीं समाधान पर ध्यान देगा.

सुविचार 730

 अक्सर मनुष्य का आचरण दूसरों की अपेछाओं के दबाव के कारण सहज नहीं रह जाता. हम अपनी सोच को अथवा अपने विचारों को पहले दूसरों की आशाओं के तराजू में तोलते हैं और फिर उन्हें प्रस्तुत करते हैं. हम हर विषय पर सोच- विचार कर वही प्रतिक्रिया देते हैं जिसकी हमसे उम्मीद की जाती है, न कि वो जो हमारे अंदर स्वभावतः आती है. और इस प्रकार हम धीरे- धीरे एक झूठा आवरण ओढ़ लेते हैं जिसके पश्चात हम अपना नैसर्गिक स्वभाव भी खो देते हैं. अपेछाओं का जंजाल उस दलदल की भांति है जिसमे यदि मनुष्य फंस जाये तो फिर उस से बाहर आना मुश्किल हो जाता है. यह ध्यान दें कि कहीं आप इस दलदल में पैर तो नहीं दे रहे ? कोशिश करें कि आप अपने स्वाभाविक व्यवहार को बनाये रख सकें.

सुविचार 729

अगर किसी में गुण होंगे तो वे अपने आप सामने आ जायेंगे. कस्तूरी को अपनी उपस्थिति कसम खा कर नहीं साबित करनी पड़ती.

सुविचार 727

चिंता को रोकने का सब से उत्तम तरीका है रूचि या शौक. चाहे वह संगीत हो या किताबें पढ़ना या यात्रा करना, उसे पूरा करें. इस से आप अनावश्यक चिंताओं से बचे रहेंगे.
error: Content is protected