सुविचार 726

किसी की भी जिंदगी एक खुली किताब है……… जिसमे दर्ज है सब कुछ. हार- जीत, उतार- चढ़ाव, यश- अपयश, नफरत- मोहब्बत. हमारे सारे कार्यकलाप, सुख और संताप,   हमारा जीवन केवल हमारा नहीं अपितु परिवार का, समाज का और देश का भी है. हमारे कार्यकलापों से ये सभी प्रभावित होते हैं. हमारे सद्कर्म इनका यश बढ़ाते हैं, तो दुष्कर्म इन्हें कालिमा से ढक देते है……………अतः हमारा आचरण महत्वपूर्ण है.

सुविचार 725

सत्य शेर की तरह होता है, इसे बचाने की जरुरत नहीं है ;

इसे खुला छोड़ दो _ यह अपना बचाव खुद कर लेगा..

सुविचार 724

यह कोई जरुरी नहीं कि आप यह बताएँगे कि आप प्रतिभावान हैं, तभी लोग आपको प्रतिभाशाली मानेगे. आपका काम, आपका व्यवहार और आपका व्यक्तितव आपके बारे में बहुत कुछ बता देता है, आप बस अपना काम करतें जाएँ.

सुविचार 723

जिस से बहुत लोग भयभीत रहते हैं, वह स्वयं भी बहुतों से भयभीत रहता है.

सुविचार 722

जब भी कोई व्यक्ति कुछ अच्छा काम करे, उसकी दिल खोल कर तारीफ़ करें,

ताकि वह आगे भी अच्छा काम करते रहने के लिए प्रेरित हो.

]

सुविचार 721

ज़िन्दगी में हर समस्या का निदान आगे बढ़ने में है. यदि आप बैठ कर सोचेंगे कि आखिर यह मेरे साथ ही क्यों हुआ, तो आप और अपने जीवन को स्वयं बर्बाद कर रहे हैं. 


error: Content is protected