सुविचार 637

यदि जीवन में आप का सोचा का सोचा हुआ नहीं होता तो निराश हो कर जीवन को बोझ न समझें, बल्कि शान्त हो कर सोचें की आप वर्त्तमान परिस्थितियों में क्या कर सकते हैं, शान्त चित्त से सोचेंगे तो हजार रास्ते मिलेंगे.

सुविचार 636

जो अपने जीवन की दिशा बदल ले उसकी दशा स्वयं सुधर जाएगी. दिशा और दशा का आपस में ऐसा सम्बन्ध जैसे पुष्प का सुगन्ध से.

सुविचार 635

अपनी कमजोरियों को पहचानना और स्वीकारना, उनको दूर करने का पहला तरीका है.

 

सुविचार 634

मनुष्य का मन बहुत कुछ देखकर भी समझता नहीं है और जो बात समझ में ही न आए, उस बात को जीवन में लाना, उसके लिए बड़ा मुश्किल होता है.

सुविचार 633

दुनिया की आधी बुराइयां कायरता से पैदा होती हैं. जो व्यक्ति सच बोलने से नहीं डरता वह हर तरह के खतरे का सामना कर सकता है.

सुविचार 632

जब तक कोई बात करने वाले का दोष न बताए, तब तक उस की वाणी में सुधार नहीं होता है. – शेख सादी 
error: Content is protected