सुविचार 630

कँजूस अपने आप को ही तकलीफ देता है, लेकिन फुजूलखर्च तो आने वाली पीढिय़ों को भी कष्ट देने वाला साबित होता है. बीच का रास्ता ही सबसे अच्छा है – हम अपने साथ भी न्याय करें और दूसरों के साथ भी .

सुविचार 629

आप के पास दूसरों को देने के लिए क्या है, इसी से अपनी सफलता का आकलन करें.

सुविचार 628

नदी के दोनों किनारे उसकी दो सीमा रेखाएं हैं, जब नदी उसके बीच में होकर बहती है तब उसका सौन्दर्य है और किनारे तोड़ कर नदी बाहर आ जाए तो विनाश की स्थिति उत्पन्न कर देगी. यह जीवन तभी आनन्दित हो सकता है, उन्नति का कारण बन सकता है, यश का कारण बन सकता है, जहां मर्यादाओं के बीच में जीवन बहता हो. किनारा तोड़ कर बाहर आओगे तब सम्मान के हकदार नहीं रह पाओगे.

सुविचार 627

जब तक आप जिन्दा हैं, अपने पास एक लछ्य जरूर रखें. यह आपको ऊर्जा देगा, सन्तुष्टि देगा और सबसे बड़ी बात आपको खुश रखेगा.

सुविचार 626

समय और अवसर तो हर इन्सान के जीवन में आते हैं, किन्तु उसका लाभ केवल ज्ञानी ही उठा पाते हैं.
error: Content is protected