सुविचार 4248

आप हमेशा केवल वो ही कार्य करें जिसको आप दिल से करना चाहते है,

सिर्फ पैसे या दिखावे के लिए कोई कार्य ना करें,

सुविचार 4246

जब अपने साथ में होते है तब हमें बहुत खुशी होती है क्योंकि वो काफी बातें बिना कहे-सुने ही समझ जाते हैं,

इसलिए उनके साथ समय व्यतीत करके हमें अत्यंत खुशी महसूस होती है.

सुविचार 4245

“ खामियों से परे देखने का फैसला लेने के बाद जिन्दगी में ऐसा कोई ऐसा कारण नहीं ..जो आपको दुखी कर सकें,

_ इसलिए हमेशा खुश रहें – मस्त रहें ”

क्या आपको दुखी रहने में सुख का भाव आने लगा है ?

_ क्यूंकि अगर कोई समस्या है तो अपने साथ वो समाधान भी लाती है..
_ बस …. नज़र और नज़रिए की बात है..
अच्छे दिनों में ही जीवन के बुरे फैसले लिए जाते हैं,

_ इसलिए अच्छे दिनों में ज्यादा सतर्क रहना चाहिए.!!
जीवन के हर मोड़ पर हमारे निर्णय सबको समझ आए, यह कोई अनिवार्यता नहीं है.

_ हर किसी की दृष्टि, हर किसी का अनुभव और हर किसी की समझ अलग होती है.
_ इसलिए हमारे कदम उन्हें सही या गलत लग सकते हैं..
_ पर अंत में मायने सिर्फ इतना रखता है कि हमें खुद समझ आए कि हम क्या कर रहे हैं और क्यों कर रहे हैं..
_ क्योंकि जो फैसला भीतर की सच्चाई से लिया जाए, वही हमें आगे बढ़ाता है और वही हमें अपनी राह पर भरोसा करना सिखाता है.!!

सुविचार 4244

आशावादी रवैया अपनाने से जिन्दगी आसान और सुन्दर व्यतीत होती है,

_ आप क्यों अपने जिन्दगी का कीमती वक़्त बिना मतलब की चिंता करके नष्ट करते हैं,

_ सबसे पहले आप अपने दिमाग से सारी नकारात्मक सोच को हटायें

_ और हमेशा याद रखें आप किसी और व्यक्ति से किसी बात में कम नहीं हैं.

सुविचार 4243

प्रेरणा लेनी हो तो लहरों से लीजिए, इसलिए नहीं कि वे उठती हैं, और गिर जाती हैं ;

_ बल्कि इसलिए कि वे जब भी गिरती हैं, नए जोश से फिर उठ जाती हैं..

भवरों से लड़ो उफनती लहरों से उलझो, कहाँ तक चलोगे किनारे किनारे..
error: Content is protected