सुविचार 4926

तुम किसी और के खुश होने से खुश या खामोशी से चुभन लेते हो तो _ तुम सिर्फ गुलाम हो_ एक कठपुतली हो _ जैसे सामना वाला नचाए..

खुद के मालिक बनो_ स्वतंत्रता क्या होती है_ इसे जियो और जीने दो.

” यदि अपनी खुशी के लिए दूसरों पर निर्भर रहते हो, _ तो आप एक गुलाम हो “.

सुविचार 4925

राहें आसान हो जाती हैं उनकी…जो सदैव कठिन रास्तों का चुनाव करते हैं…!!!

सुविचार 4924

यदि आप किसी पर जल्दी विश्वास कर लेते हैं इसका मतलब_ आपको खुद पर विश्वास जैसा कुछ भी नहीं है.

सबसे पहले आप खुद पर विश्वास करना सीखिए..

_ यकीन करें आप किसी पर विश्वास करने के पहले आप खुद से एक बार राय जरूर लेंगे.

किसी का साथ पाने में बहुत वक़्त लगता है, विश्वास बनाने में उससे भी ज़्यादा और उस विश्वास को हमेशा क़ायम रखने में पूरी उम्र लग जाती है.

_ क्योंकि किसी से जुड़ जाना आसान हो सकता है, लेकिन उस जुड़ाव को हमेशा बनाए रखना आसान नहीं होता.!!
– Nirarthak Nirarthak

सुविचार 4923

स्वीकार करने की हिम्मत _ और सुधार करने की नीयत हो तो _ इंसान बहुत कुछ सीख सकता है !

सुविचार 4922

धीमी प्रगति से विचलित न हों, छोटे – छोटे कदम भी आपको बहुत आगे ले जाते हैं.

सुविचार 4921

हजार योद्धाओं पर विजय पाना आसान है,

लेकिन जो अपने ऊपर विजय पाता हैं वही सच्चा विजयी है.

error: Content is protected