| Mar 10, 2014 | Quotes in Hindi
मुझे सफलता का मन्त्र नहीं पता, पर सभी को खुश करने का प्रयास करना ही असफलता का मन्त्र है.
सफल होने के लिए, सफलता की इच्छा, असफलता के भय से अधिक होनी चाहिए.
| Mar 10, 2014 | Quotes in Hindi

कठिन समय में भी अपने लक्ष्य को मत छोड़िए और विपत्ति को अवसर में बदलिए.
समय सीमा पर काम ख़तम कर लेना काफी नहीं है, मैं समय सीमा से पहले काम ख़तम होने की अपेछा करता हूँ.
| Mar 10, 2014 | Quotes in Hindi
जब आपकी इच्छाएँ मजबूत होंगी तो आपको लगेगा कि आपके अन्दर उन्हें पूरा करने की अलौकिक शक्ति आ गई है.
अपनी इच्छाओं को पूर्ण करने के लिए एक निश्चित योजना बनाएँ, और तुरन्त इसे क्रियान्वित करने की शुरुआत कर दें, चाहे आप तैयार हों या नहीं.
जब आप ये जान जाते हैं कि आप आज उतने बुद्धिमान नहीं हैं,
_ जितना आप ख़ुद को कल समझते थे, तो आप आज ज्यादा बुद्धिमान हैं..!!
अधिकतर महान लोगों ने अपनी सबसे बड़ी सफलता अपनी सबसे बड़ी विफलता के एक कदम आगे हासिल की है.
जितना सोना धरती से निकाला गया है, उससे कहीं ज्यादा लोगों के विचारों से निकाला गया है.
अच्छी तरह से जान लीजिए, आपको आपके सिवा कोई और सफलता नहीं दिला सकता.
आत्मनियंत्रण से व्यक्ति प्रतिकूल परिस्थिति को भी अपने अनुकूल बना लेता है.
इन्सान तब तक नहीं हारता, जब तक कि वो अपने दिमाग में हार ना मान ले.
इन्तज़ार मत करिए, सही समय कभी नहीं आता.
| Mar 10, 2014 | Quotes in Hindi
पैसे कमाने पर – – कभी भी एक इनकम सोर्स पर मत जिओ, पैसा इन्वेस्ट करके दूसरा सोर्स बनाओ.
इन्वेस्ट करने पर – – सारा पैसा एक जगह इन्वेस्ट मत करो, अलग अलग जगह करो.
उम्मीद रखने पर – – ईमानदारी और भरोसा सबसे महंगी चीज होती है, सस्ते लोगों से उम्मीद मत करो.
पैसे खर्च करने पर – – वो चीज मत खरीदो, जिसकी आपको जरुरत नहीं,
वरना आपको कुछ समय बाद जरुरत की चीज बेचनी पड़ेगी.
पैसे बचाने पर – – अपनी इनकम का 10% पैसा हमेशा बचाएं, वो आपको मुश्किल समय में काम आएगा.
रिस्क लेने पर – – दोनों पैर नदी में डालकर उसकी गहराई जानने की कोशिश मत करो, डूब जाओगे.
अपने से बेहतर लोगों के साथ समय बिताना अच्छा होता है, ऐसे सहयोगी बनाएँ जिनका व्यवहार आपसे अच्छा हो, और आप उस दिशा में बढ़ जायेंगे.
मुझे हमेशा से पता था कि मैं अमीर बनने जा रहा हूँ, मुझे नहीं लगता कि मैंने एक मिनट के लिए भी इस बात पर शक किया.
ख़र्च करने के बाद जो बचता है उसे ना बचायें बल्कि बचत के बाद जो बच जाता है उसे ख़र्च करें.
| Mar 10, 2014 | Quotes in Hindi

Bill gates ने 3 बड़ी कमाल की बातें कही हैं ~
1. किसी से भी अपनी तुलना ना करें आप ऐसा कर के अपना अपमान कर रहे हैं.
2. यदि आप कुछ अच्छा नहीं कर सकते तो कम से कम अच्छा लगने जैसा कर दो.
3. जीत का जश्न मनाओ लेकिन हार से मिलने वाली सीख हमेशा याद रखो.
जीवन न्याययुक्त नहीं है, इसकी आदत डाल लीजिए.
सफलता की खुशी अच्छी है पर उससे जरुरी है असफलता से सीख लेना.
सफलता एक घटिया शिछक है, यह लोगों में यह सोच विकसित कर देता है कि वो असफल नहीं हो सकते.
अगर हम अगली सदी की तरफ देखें तो लीडर वो होंगे जो दूसरों को शशक्त बना सकें.
अगर मैं पहले से कोई अन्तिम लक्ष्य बना के चलता तो, क्या आपको नहीं लगता है कि मैं उसे सालों पहले पूरा कर चुका होता.
यदि कोई हारा हुआ इन्सान, हार के बाद भी SMILE करे तो, जीता हुआ इन्सान, अपनी जीत की ख़ुशी खो देता है.
असल ज़िन्दगी से ली गई प्रेरणा ही हमारे जीवन जीने के काम आती है.
हम सब सच्चाई से कोसों दूर हैं. हम सिर्फ जीवन का वही पछ देखते हैं, जो हम देखना चाहते हैं. जबकि वास्तविकता में जीवन वह है, जो हम देख नहीं पाते हैं. इसलिए अपनी दृष्टि को विस्तार दें, खुद को सजग और सच्चा बनाएं.
कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं है, जिस से कभी गलती नहीं होती. इसलिए गलती होने पर उस की जिम्मेदारी भी लें.
कठिन परिस्थितियों का अंत नहीं है. जिसे आप अंत समझ रहें हों, वहां ज़िन्दगी ख़त्म नहीं होती. ज़िन्दगी कई परीछाएं लेती है और असल सफलता है हर परीछा में खरा उतारना.
ज़िन्दगी कभी भी बहुत अच्छी नहीं होती. इस पल आप को ज़िन्दगी ने खुशियां दी हैं तो अगले ही पल दुख भी दे सकती है. इसलिए ज़िन्दगी जैसे मिले, उसे उसी तरह से जीना सीख लो.
न तो सबसे शक्तिशाली प्रजाति जीवित रहती है और न ही सबसे बुद्धिमान. जो परिवर्तन के अनुकूलनीय होता है, वो ही जीवित रहता है.
| Mar 10, 2014 | Quotes in Hindi

विपरीत परिस्थितियों में कुछ लोग टूट जाते हैं, तो कुछ लोग रिकार्ड तोड़ते हैं.
यदि आप को लगता है कि आप कर सकते हैं – तो आप कर सकते हैं. अगर आप को लगता है कि आप नहीं कर सकते – तो आप नहीं कर सकते. दोनों ही सूरत में आप सही हैं.
किसी डिग्री का ना होना दरअसल फायदेमन्द है, अगर आप डाक्टर या इन्जीनियर हैं तब आप एक ही काम कर सकते हैं, पर यदि आपके पास कोई डिग्री नहीं है, तो आप कुछ भी कर सकते हैं.
अगर हम समाधान का हिस्सा नहीं हैं, तो हम समस्या हैं.
अच्छे लीडर्स और लीडर्स बनाने की चेष्टा करते हैं, बुरे लीडर्स और फालोवर्स बनाने की चेष्टा करते हैं.
जो भी उधार लें, उसे समय पर चुका दें. क्यूँकि इससे आपकी विश्वसनीयता बढ़ती है.
जीतने वाले अलग चीजें नहीं करते, वो चीजों को अलग तरह से करते हैं.
कभी भी दुष्ट लोगों की सक्रियता समाज को बर्वाद नहीं करती, बल्कि हमेशा अच्छे लोगों की निष्क्रियता समाज को बर्बाद करती है.
क्या हम यह नहीं जानते कि आत्मसम्मान, आत्म निभर्रता के साथ आता है.