किसी वृक्ष को काटने के लिए आप मुझे छः घण्टे दीजिए और मै पहले चार घण्टे कुल्हाड़ी की धार तेज करने में लगाऊँगा.
अगर शान्ति चाहते हैं तो लोकप्रियता से बचिए.
जब मै कुछ अच्छा करता हूँ तो मुझे अच्छा लगता है, जब मै कुछ बुरा करता हूँ तो मुझे बुरा लगता है और यही मेरा धर्म है.
हमारा चरित्र पेड़ की तरह है और हमारी इज्जत उसकी छाया की तरह. हम हमेशा छाया की ओर देखते हैं, जब कि असली चीज तो पेड़ है.
तुम सब लोगों को कुछ समय के लिए तथा कुछ लोगों को सदा के लिए मूर्ख बना सकते हो, किन्तु तुम सब को सदा के लिए मूर्ख नहीं बना सकते.
हमें नयी परिस्थितियों में नये सोच के साथ काम करना चाहिए.
Quotes by विंस्टन चर्चिल
जब भी मैं सभी चिंताओं के बारे में सोचता हूँ, तो मैं उस वृद्ध व्यक्ति को याद कर लेता हूँ जिसने कहा था- मेरे जीवन में बहुत परेशानियां आयीं पर उनमें से बहुत सी कभी वास्तव में हुई ही नहीं.
एक निराशावादी को हर अवसर में कठिनाई दिखाई देती है ; एक आशावादी को हर कठिनाई में अवसर दिखाई देता है.
खड़े होकर बोलने के लिए साहस चाहिए होता है, बैठ कर सुनने के लिए भी साहस चाहिए होता है.
यदि हम भूत और भविष्य के विवाद में फँसते हैं तो हम पाएँगे कि हमने भविष्य खो दिया है.
पतंगें हवा के विपरीत सबसे अधिक ऊंचाई छूती है – उसके साथ नहीं.
एक असफलता से दूसरी असफलता तक बिना उत्साह खोये प्रयत्न करने से सफलता मिलती है.
Quotes by डेल कार्नेगी
हममे से ज्यादातर लोग जितना सपने में भी नहीं सोच सकते, उससे कहीं अधिक साहस रखते है.
दुनिया में ज्यादातर महत्वपूर्ण चीजें, उन लोगों द्वारा प्राप्त की गयी हैं, जो कोई उम्मीद ना होने के बावजूद अपने प्रयास में लगे रहे.
उत्साहित होने का नाटक कीजिए और आप उत्साहित हो जायेंगे.
पहले कठिन काम पूरे कीजिए, आसान काम खुद- बखुद पूरे हो जायेंगें.
डर कहीं और नहीं, बस आपके दिमाग में होता है.
उनसे मत डरिये जो बहस करते हैं बल्कि उनसे डरिये जो छल करते हैं.
तुम जो कर रहे हो, यदि तुम उसमें विश्वास रखते हो तो किसी भी चीज को अपने काम को रोकने मत दो, दुनिया के ज्यादातर बेहतरीन काम असम्भव लगने के बावजूद किए गए हैं, जरुरी है कि काम पूरा हो.
पहले स्वयं से पूछिए ; सबसे बुरा क्या हो सकता है ? फिर उसे स्वीकार करने के लिए तैयार रहिए, और उसके बाद उस बुरे को कम बुरा करने के लिए प्रयास करें.
जो चाहा वो मिल जाना सफलता है, जो मिला उसको चाहना प्रसन्नता है.
लोगों के साथ सलूक करते वक़्त, याद रखिये कि आप तर्कशील प्राणियों के साथ नहीं, बल्कि भावनात्मक प्राणियों के साथ काम कर रहे हैं.
किसी बहस का सबसे अधिक लाभ उठाने का एक ही तरीका है कि उसे टाल दें.
किसी आदमी के दिल तक जाने का सही रास्ता है, उससे उस चीज के बारे में बात करना, जिसे वह सबसे ज्यादा चाहता है.
अक्सर हमें थकान, काम के कारण नहीं बल्कि चिन्ता, निराशा और असंतोष के कारण होती है
खुद के लिए और अपनी मौजूदा स्थिति के लिए अफ़सोस करना, ना केवल ऊर्जा की बर्बादी है बल्कि शायद ये सबसे बुरी आदत है, जो आप के अन्दर हो सकती है.
अपने जीवन की कमियों और परेशानियों को याद करने के बजाय अपनी नेमतों और खुशियों को याद कीजिए. इससे आपके मस्तिष्क में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है, जो आपको स्वस्थ और दीर्घायु बनाता है.
निष्क्रियता, सन्देह और भय को जन्म देती है.
कार्रवाई, विश्वास और साहस को.
अगर आप शहद इकट्ठा करना चाहते हैं तो, छत्ते पर लात मत मारिए.
उपकारों को भूलना मनुष्य का स्वभाव है, अतः यदि हम दूसरों से कृतघ्नता की आशा करेंगे तो हमें व्यर्थ ही सिरदर्द मोल लेना पडेगा.
Quotes by Anandmurti Gurumaa
Quotes by जॉर्ज बर्नार्ड शॉ
इस संसार में आगे बढ़ने वाले लोग वो होते हैं जो उठकर उन परिस्थितियों को तलाशते हैं जिन्हें वे चाहते हैं _ और यदि वे नहीं मिलतीं तो उन्हें उत्पन्न करते हैं.
किसी पुरुष या महिला के पालन- पोषण की आजमाइश तो एक झगड़े में उनके बरताव से होती है.
_ जब सब ठीक चल रहा हो तब अच्छा बरताव तो कोई भी कर सकता है.
अगर मेरे पास अधिकार हो तो प्रत्येक व्यक्ति से पूछुंगा कि पिछले तीन साल का उपयोग तुमने कैसे किया ?
दुनिया में दो ही दुख हैं – एक तुम जो चाहो वह न मिले और दूसरा तुम जो चाहो वह मिल जाए.
जो अपना दिमाग नहीं बदल सकते, _ वो कुछ नहीं बदल सकते.
सौन्दर्य पहली नजर में तो अच्छा है, _ लेकिन घर में आने के तीन दिन बाद इसे कौन पूछता है.
आप कुछ देखते हैं तो कहते हैं, ” क्यों ” ? _ लेकिन मैं असम्भव से सपने देखता हूँ, ” क्यों नहीं “.
जीवन अपने आप को खोजना नहीं है, _ जीवन अपने आप का निर्माण करना है.
सफलता का रहस्य है बड़ी संख्या में लोगों को नाराज़ करना.
सुखी है वह मनुष्य जो अपने शौक से जीविकोपार्जन कर सकता है.
Happy is the man who can make a living by his hobby.






