मस्त विचार 1546

जिसके पास कुछ भी नहीं है, उस पर दुनियाँ हँसती है.

जिसके पास सबकुछ है, उस से दुनियाँ जलती है.

मस्त विचार 1545

एक बार इंसान ने कोयल से कहा

“तू काली ना होती तो कितनी अच्छी होती”

सागर से कहा:- “तेरा पानी खारा ना होता तो कितना अच्छा होता”

गुलाब से कहा:- “तुझमें काँटे ना होते तो कितना अच्छा होता”

तब तीनों एक साथ बोले:-

“हे इंसान अगर तुझमें दूसरों की कमियाँ देखने की आदत ना होती तो तू कितना अच्छा होता”

error: Content is protected