मस्त विचार 1102

खुशनसीब हैं वो जो दिल में किसी को जगह देते हैं.

बैचेनी सहकर भी दूसरों को हँसना सीखा देते हैं.

दुनिया वाले लाख चाहे बदनाम उन्हें कर लें,

मगर वो सादगी से हर दिल में जगह बना लेते हैं.

मस्त विचार 1101

अजीब है यह बात कि दूसरे की मदद करने का समय किसी के पास नहीं है लेकिन दूसरे के कार्यों में अड़ंगे डालने का समय सब के पास है.

मस्त विचार 1100

 हर किसी को मैं खुश रख सकूं, वो सलीका मुझे नहीं आता,

जो मैं नहीं हूँ, वो दिखाने का तरीका मुझे नहीं आता……!!

मस्त विचार 1099

बातों से सीखा जा सकता है, आदमी को पहचानने का फन.

अक्सर जो हल्के कच्चे लोग होते हैं……………….

………………हर वक्त बातें भारी भारी करते हैं.

मस्त विचार 1098

गलतियों को भूलाते रहना, जिन्दगी भर साथ निभाते रहना.

अगर मै चल न सकूँ साथ आपके,

तो आप ही कदम से कदम मिलाते रहना.

error: Content is protected