मस्त विचार 1335

।। अपने ।।

बातें बयां ना होगी तो राज बन जायेगी,

आहट बयां ना होगी तो, सन्नाटा बन जायेगी,

हया बयां ना होगी तो बेशरमी बन जायेगी।

हाथ ना बढ़ाओगे तो, दूरियाँ बढ़ जायेगी,

पतवार बढ़ाओ तो, कश्ती संभल जायेगी ।

मनोबल मजबूत रख, मुश्किलें ना टिक पायेगी।

शक ना कर,विश्वाश रख, गलतफहमियां दूर हो जाएंगी ।

प्यार से गले लगा ले, मोहब्बत, सीने में उतर जायेगी,

चन्द लमहों का है ये सफर, फिर बिछड़ जाना है,

बस केवल यादें ही रह जायेगी ।

अपने तो अपने ही होते है, साथ लेकर चल,

ये बातें तो दूर तलक जायेगी.

।।पीके ।।

मस्त विचार 1332

गलतफहमियों के सिलसिले इतने दिलचस्प होते हैं कि….

हर ईंट सोचती है, दीवार मुझ पर टिकी है.

मस्त विचार 1330

किसी से डरते क्यों हो ?

दबा के मन की बात, मौन तुम धरते क्यों हो ?

शरीर में मुहं में जिह्वा, खुल कर अपनी बात कहो.

मरने पर चुप रहना, जिन्दा मरते क्यों हो ?

अरे, भले तुम से तो “मूर्ख” ही लगते हैं.

भले निरर्थक सही, मगर कुछ कहते हैं.

तुम सुशिछित होकर, भला हिचकते क्यों हो ?

चलो होंठ खोलो, अब यह संकोच हटाओ.

बोल उठो, मृदु बोलो, सफल तुम भी कहलाओ.

उठो, भरो हुंकार, समर से हटते क्यों हो ?

किसी से डरते क्यों हो ?

error: Content is protected