मस्त विचार 1098

गलतियों को भूलाते रहना, जिन्दगी भर साथ निभाते रहना.

अगर मै चल न सकूँ साथ आपके,

तो आप ही कदम से कदम मिलाते रहना.

मस्त विचार 1095

यार से ऐसी यारी रख ,दुःख में भागीदारी रख,

चाहे लोग कहे कुछ भी, तू तो जिम्मेदारी रख,

वक्त पड़े काम आने का, पहले अपनी बारी रख,

मुसीबतें तो आएंगी, पूरी अब तैयारी रख,

कामयाबी मिले ना मिले,जंग हौंसलों की जारी रख,

बोझ लगेंगे सब हल्के, मन को मत भारी रख,

मन जीता तो जग जीता,कायम अपनी खुद्दारी रख.

मस्त विचार 1094

अपनी जिंदगी को एक नया ख्वाब तो दो.

चाहे पूरा ना हो…..आवाज तो दो.

एक दिन पूरे हो जाएंगे.. सारे ख्वाब तुम्हारे.

सिर्फ सोचो नहीं….एक शुरुआत तो दो.

अपनी जिंदगी को एक नया ख्वाब तो दो.

मस्त विचार 1093

जिन्हें जीना हो जीने का बहाना ढूंढ लेते हैं.

अंधेर घुप्प काला हो, उजाला ढूंढ लेते हैं.

नहीं फंसते शिकंजे में लकीरों के, जिगर वाले.

भले प्रतिकूल हो लहरें, किनारा ढूंढ लेते हैं.

error: Content is protected