| Jan 13, 2016 | मस्त विचार
युग बीत जाते हैं बरसो में,
बरस बीते महीनो में,
दिन निकल जाते हैं यूँ ही,
जिंदगी बदल जाती हैं पलों में
लोग आते हैं, चले जाते हैं,
किस्से यहीं रह जाते हैं,
किस्सा प्यार का, किस्सा तकरार का,
किस्से उम्मीदों के,
किस्से नाउम्मीदों के,
कोई हमसे दूर चला गया,
कोई आकर हमसे जुड़ गया,
कुछ बात आपकी लग गयी,
कुछ मुझसे खता हो गयी,
मीठी यादों को समेट लो,
कड़वे किस्से छोड़ दो,
अहसास करो रिश्तो को,
दोस्ती के गुलदस्तों को,
साथ ले लोगे तो राहें आसान हो जायेगीं
मुँह मोड़ लोगे तो रास्ते मुश्किल,
हाथ बढ़ाते चलो,
कारवां बन जाएगा,
दोस्तों का साथ पाकर,
हो जाएगा आसान, जिंदगी का सफर,
अपनों को अपने पास पाकर… Pk
| Jan 12, 2016 | मस्त विचार
हर राह आसान हो, हर राह पर खुशियाँ हो.
हर दिन खूबसूरत हो, ऐसा ही पूरा जीवन हो.
| Jan 10, 2016 | मस्त विचार
भुला दो बीता हुआ कल
दिल में बसाओ आने वाला कल
हंसो और हंसाओ, चाहे जो भी हो पल
खुशियाँ लेकर आएगा आने वाला कल.
| Jan 10, 2016 | मस्त विचार
सारा जहाँ मिलता है…,बस वो नहीं मिलता……
जिसमे जहाँ मिलता है………
| Jan 9, 2016 | मस्त विचार
हँस कर जीना दस्तूर है ज़िंदगी का;
एक यही किस्सा मशहूर है ज़िंदगी का;
बीते हुए पल कभी लौट कर नहीं आते;
यही सबसे बड़ा कसूर है ज़िंदगी का;
जिंदगी के हर पल को ख़ुशी से बिताओ;
रोने का टाइम कहां, सिर्फ: मुस्कुराओ;
चाहे ये दुनिया कहे पागल आवारा;
बस याद रखना “जिंदगी ना मिलेगी दोबारा”.
| Jan 8, 2016 | मस्त विचार
खूबसूरत है वो मुस्कराहट जो किसी गैर के चेहरे पर
मुस्कराहट ला सके….
खूबसूरत वो दिल है जो किसी का दर्द समझ सके…
ख़ूबसूरत वो जज़्बात है जो किसी का अहसास कर सके…
ख़ूबसूरत वो अहसास है जो किसी दर्द की दवा बन सके…
ख़ूबसूरत वो हाथ है जो किसी को मुश्किलों में थाम ले…..
ख़ूबसूरत वो कदम है जो किसी की मदद को बढ़ सके..,,