| Dec 15, 2015 | मस्त विचार
मैंने यार ऎसा पाया है, जिस ने मुझे जीना सिखाया है.
दुनिया का चेहरा, बड़ी गहराई से दिखलाया है.
एक- एक रिश्ते की अहमियत को,
बड़े प्यार से समझाया है.
रिश्तों की असलियत दिखा कर,
उस ने अपना प्यार मेरे मन में जगाया है.
हर रस्ते पे उस ने मेरा हाथ पकड़ा,
और मुझे तूफानों से बचाया है.
क्या गुण गाऊं उस के,
जिस ने मुझ जैसे को भी गले लगाया है.
मैंने यार ऎसा पाया है, जिस ने मुझे जीना सिखाया है.
| Dec 12, 2015 | मस्त विचार
दुनिया रिश्तों पर चल रही है – खून के रिश्ते, दोस्ती के रिश्ते,
सामजिक रिश्ते और मानवता का नाता.
इन चार कैटेगरी में सारे रिश्ते आ जाते हैं
और इन्ही के इर्दगिर्द हम जीवन गुजार लेते हैं.
| Dec 11, 2015 | मस्त विचार
तुम्हारे आते ही बदल जाता है सब कुछ.
दुख उठ कर चला जाता है कहीं,
उदासी घुल जाती है ख़ुशी की रोशनी में.
खाली खाली सा मेरा मन भर उठता है खुशी से.
तुम्हारे आते ही बदल जाता है सब कुछ.
| Dec 11, 2015 | मस्त विचार
मुझसे नफरत तभी करना,
जब आप मेरे बारे में सब कुछ जानते हों.
तब तक नहीं, जब किसी से सुना हो.
| Dec 11, 2015 | मस्त विचार
चाहते हो भीगना बरसात में, तो मेरी इन आँखों में देखो,
ये बरसात तो सबके लिए होती है, लेकिन ऐ मेरे यार ये आँखें,
सिर्फ तुम्हारे लिए रोती हैं.
| Dec 10, 2015 | मस्त विचार
अब तुझे रोज़ ना सोचें तो तड़प उठते हैं हम…….!
अब आदी हो चुके हैं तेरी यादों का नशा करते-करते ……!!