मस्त विचार 650

हँसता मुस्कुराता चेहरा न केवल औरों का दिल जीतता है, बल्कि आपके जीवन में भी ख़ुशियों की मिठास घोलता है.
हँसने- मुस्कुराने से मन हल्का हो जाता है, परेशानियों पर काबू पाने की ताकत आती है.
हँसी जीवन की खुशनुमा सुबह है, शीत काल की मधुर धूप है और ग्रीष्म की तपती दोपहरी में घने वृछ की शीतल छाया है.
हँसने वाला स्वयं तो आनन्दित होता ही है, साथ ही पास बैठने वालों को भी आनन्द बाँटता है.
खुल कर हँसने से जीवन का बनावटी पन ही दूर नहीं होता, दूर होती है उदासी व ऊब भी. इस से व्यक्ति प्रफुल्लित व हँस मुख बनता है.
हास परिहास से अपने घर आँगन को सुखमय बनाने में परिवार के सभी लोगों को भागीदार होना चाहिए.

मस्त विचार 649

उम्मीदों के साए में जीती है, सुख दुःख के आँसू पीती है.

हारने के बाद भी खड़ी रहती है….यह ज़िन्दगी सचमुच बड़ी होती है.

मस्त विचार 648

हमारे अन्दर यह दछता होनी चाहिए, कि हम कुशल पूर्वक और पूरे कौशल के साथ, संसार की समस्याओं का सामना करते जाएँ.

मस्त विचार 647

सिखा न सकी, जो उम्र भर तमाम किताबें मुझे…

फिर करीब से कुछ चेहरे पढ़े…

और न जाने…कितने सबक सीख लिए…!!

मस्त विचार 646

मुश्किल से जब- जब मै गुजरा, पहले से भी ज्यादा निखरा.

कठिनाई हार गई मुझ से, पर मै तो ना बिलकुल बिखरा.

पैसों की भी देखी तंगी, बीमारी भी आई नंगी.

मै झेल गया विपदा सारी, पर ना मैंने हिम्मत हारी.

ना इन सबने लाचार किया, मैंने हर सपना साकार किया.

जीवन जीने की शैली को, मैंने एक नया आकार दिया.

error: Content is protected