मस्त विचार 637

जिंदगी में हमेशा सबकी ” कमी ” बनो

पर कभी किसी की ” जरुरत ” नहीं

क्योंकि ” जरूरतें ” तो हर कोई पूरी कर सकता है

पर किसी की ” कमी ” कोई पूरी नहीं कर सकता.

मस्त विचार 636

छोटी- छोटी खुशियों की तलाश कभी बन्द न करें.

छोटी- छोटी खुशियों को अपने आस-पास तलाश करें,

जो आपको ताजगी और सुकून देती हो.

मस्त विचार 634

छोटा नही है मुझ पर एहसान तेरा अल्लाह

जो मुफ्त में है बख्शी वो शय है माशाअल्लाह…

तूने जो आँखे बख्शी है नूर ज़िन्दगी का

है आँखों से ही जिन्दा सरूर ज़िन्दगी का…।

गर आँख ही न होती तो फिर भला क्या होता

मैं बोझ ढोता फिरता मजबूर ज़िन्दगी का….।

जो हाथ तूने बख्शे है लाजवाब मौला

है इनकी मेहरबानी हूँ कामयाब मौला….

दुनिया में नही दिखता इनका जवाब मौला

देखूं इन्हें तो होता तूं बेनकाब मौला…..।

मैं अपनी मंजिलो से ताउम्र गैर होता

तूने दिया न मुझको गर दोस्त पैर होता…

ये साथ हर मुश्किल में होता नही जुदा है

तूं वाकई मौला है तूं वाकई खुदा है……।

इस जिस्म जैसा तोहफा दिखता नही है मौला

बख्शा है मुफ्त वर्ना बिकता नही है मौला…..।

है शक्ल तेरी मौला है अक्ल तेरी मौला

मेरी तमाम खुशियां है नक्ल तेरी मौला…….

*पंछी*

मस्त विचार 633

खुशियाँ मिलती नहीं मांगने से..

मजिल मिलती नहीं राह पर रुक जाने से

भरोसा रखना खुद पर और उस रब पर

सब कुछ देता है वो सही वक्त आने पर…

error: Content is protected