मस्त विचार 614

हर किसी की आँखें दुनिया को अपनी तरह से देखती है. दुनिया वही रहती है,

हर कोई उसकी खूबसूरती को जुदा अन्दाज में बख़ान करता है.

मस्त विचार 613

आनन्दित व्यक्ति वही है, जो सामन्य रूप से जीता है और यह नहीं कहता कि – चीजें इस तरह से होनी चाहिए. जो यह जानता है कि पूर्ण रूप से सजग होकर कैसे जीया जाये, फिर जो भी घटता है, वह आनन्दित रहता है.

मस्त विचार 611

कई बार कठिन परिस्थितियाँ आना भी अच्छा होता है , ऐसी स्थिति में ही हमारे अन्दर से बेस्ट चीजें निकल कर बाहर आती हैं.

मस्त विचार 610

इस जीवन की चादर में, सांसों के ताने बाने हैं.

दुख की थोड़ी सी सलवट है, सुख के कुछ फूल सुहाने हैं.

क्यों सोचे आगे क्या होगा, अब कल के कौन ठिकाने हैं.

ऊपर बैठा वो बाजीगर , जाने क्या मन में ठाने है.

चाहे जितना भी जतन करे, भरने का दामन तारों से,

झोली में वो ही आएँगे, जो तेरे नाम के दाने है..!

error: Content is protected