मस्त विचार 501

वैसे ही दिन,वैसी ही रातें, वही रोज़ का फ़साना लगता है…

अभी चार दिन नहीं गुजरे, साल अभी से पुराना लगता है…!

मस्त विचार 496

आपकी खुशी केवल और केवल आपके हाथ में है, आप खुद को इतना कमजोर न बनायें कि परिस्थितियां आपको तोड़- मरोड़ दे.

कई बार परिस्थितियां इतनी ख़राब नहीं होती, जितना हम उन्हें सोच- सोच कर बना देते हैं, हर घटना पर बेवजह सोचना बन्द करें. आगे बढ़ें, घटनाओं को सहज तरीके से लें, बेवजह दुःखी न हों.

error: Content is protected