मस्त विचार 476

आप जो भी काम करते हैं, उसके बारे में अच्छा सोचें. उस काम का बेहतरीन पहलू तलाशें, पता लगाएँ कि उस मे आप की भूमिका कितनी बड़ी है — अपने काम को हम खुद महत्वपूर्ण बनाते हैं.

मस्त विचार 475

इधर- उधर से सुनी- सुनाई बातों को दूसरों तक पहुँचाने में अपना समय व्यर्थ न गंवाए . इस से आप की इमेज कानाफूसी करने वाले व्यक्ति की बन जाती है .

मस्त विचार 474

अजीब दास्तान है….इस छोटे-से दिल की…..

मरम्मत हम करें…सुधारें भी हम..और तोड़ कोई ओर दे…..!!

मस्त विचार 472

वो सब कुछ जो कहा जाना बहुत ज़रूरी है,,, या तो डायरियों में दर्ज़ है या चुप्पियों में कैद ,,,!

मस्त विचार 471

अगर ग़लत लोग मिल भी जाएँ, उनके मिल जाने से घबराना नहीं.

वह अपने काम करें, आप अपना काम करते चले जाइए.

error: Content is protected