मस्त विचार 409

किस्मत पर नाज है तो……वजह तू है,

खुशियाँ जो पास है तो…….वजह तू है,

मेरे अपने मेरे साथ है तो….वजह तू है,

मैं तुझे याद कैसे न करूँ.

चलती जो ये सांस है तो…..वजह तू है.

मस्त विचार 408

अक्सर लोग ज़िन्दगी में इसलिए पिछड़ जाते हैं, क्योकि वे दूसरों की ज़िन्दगी में दखल देने में इतने व्यस्त रहते हैं कि _ उन्हें अपनी ज़िन्दगी को आगे ले जाने का मौका ही नहीं बचता.
जब कोई आपके काम में दखलंदाज़ी नहीं करे तो..

_ आप को भी उसके काम में दखल नहीं देना चाहिए..!!

मस्त विचार 407

अच्छे विचारों पर यदि अमल न किया जाए,

तो उनका महत्व मात्र अच्छे स्वप्नों से बढ़कर नहीं है.

मस्त विचार 406

हमेशा दूसरों कि कमियों को उजागर करने कि बजाय

उस ऊर्जा का इस्तेमाल खुद को आगे ले जाने में करें.

मस्त विचार 405

हमारा हर विचार, हमारे शरीर के प्रत्येक सेल पर असर डालता है. अच्छा सोचेंगे, तो स्वस्थ रहेंगे और बुरा सोचेंगे, तो अपनी तबियत बिगाड़ लेंगे.
error: Content is protected