मस्त विचार 261

काम ऐसे कीजिए जिस मे हो सब का भला.

बातें ऐसे कीजिए जिनमे हो अमृत्त भरा.

मीठी बोली बोल सब को प्रेम से पुकारिए.

कड़वे बोल बोल के न ज़िन्दगी गुजारिए.

हँसते- मुस्कुराते हुए ज़िन्दगी गुजारिए.

मस्त विचार 259

उन लोगों का क्या हुआ होगा,

जिनको मेरी तरह गम ने मारा होगा.

किनारे पर खड़े लोग क्या जाने,

डूबने वाले ने किस किस को पुकारा होगा.

मस्त विचार 258

खुशियां बटोरते बटोरते उमर गुजर गई पर खुश ना हो सके;

एक दिन एहसास हुआ…..

खुश तो वो लोग थे जो खुशियां बांट रहे थे.

मस्त विचार 257

एक अजीब सी दौड़ है यह जिंदगी…

जीत जाओ तो अपने पीछे छूट जाते है,

और हार जाओ तो अपने ही पीछा छोड़ देते है. 

error: Content is protected