मस्त विचार 255

आज मन में मेरे उल्लास है.

आज फिजाओं ने छेड़ा राग है.

आज बहारों ने भी बरसाए फूल हैं.

आज तारों ने भी सजाया आसमान है.

आज मन की भी मीत से हुई बात है.

आज मेरे मन में उल्लास है.

मस्त विचार 254

अब आपने पिला दिया वो जाम प्यार का.

जो अब छूटने से भी नहीं छूटेगा.

अब आपने दे दिया वो सहारा.

जो छूटने से भी नहीं छूटेगा.

अब आपने दे दिया है वो प्यार.

जिसके बिना अब हम अधूरे हैं.

मस्त विचार 253

ज़िन्दगी से प्यार करना तुम ने सिखाया,

ज़िन्दगी में खुश रहना तुम ने सिखाया,

ज़िन्दगी में मस्त रहना तुम ने सिखाया,

बस, तुम्हारे बिना कैसे जिऊँ, ये न सिखाया.

मस्त विचार 252

झूठा अपनापन तो हर कोई जनाता है.

यकीन मत करना हर किसी पर, क्योंकि

करीब है कितना कोई यह तो वक़्त ही बताता है.

मस्त विचार 251

खुश होता है मन मेरा, देख कर आपकी मुस्कुराहटें.

जो हम चले भी गए, तो आप उदास न होना.

ज़िन्दगी रूकती नहीं, किसी के चले जाने से.

बीच सफर में साथ छूट भी जाए तो,

आप उदास न होना.

मंजिलें मिला नहीं करती यहाँ सबको.

जो साथ मेरा छूट भी जाए तो,

आप उदास न होना.

वक़्त हर पल लेता है यहाँ सब का इम्तहान.

बिगड़े हालात जो आप पर मुस्कुराए,

तो भी आप उदास न होना.

मस्त विचार 250

धन्यवाद है तुम्हे, धन्यवाद है तुम्हे.

तूने जोड़ दिया है मुझे, दिव्य प्रेमियों के समूह संग.

मेरा तड़पना कब शुरू हुआ, पता नहीं.

मै तो व्यस्त था, दुनिया के कामों में.

पर घर वापसी की चाह छूटी न कभी.

एक दिन थक गया, कोई शक्ति न रही.

मुझे उठा लिया अचानक तेरे दिव्य प्रेम ने.

इस रहस्य को कैसे कहूँ.

बस इतना ही कह सकता हूँ.

धन्यवाद है तुम्हे, धन्यवाद है तुम्हे.

error: Content is protected