मस्त विचार 207

मौत को तो मैंने कभी देखा नहीं, पर यक़ीनन वो बहुत खूबसूरत होगी.

कमबख्त जो भी उस से मिलता है, ज़िन्दगी जीना ही छोड़ देता है.

मस्त विचार 206

शब्दकोश में असंख्य शब्द होते हुए भी मौन होना सब से बेहतर है.

दुनिया में हजारों रंग होते हुए भी काला और सफेद रंग सब से बेहतर है.

खाने के लिए दुनिया भर की चीजें होते हुए भी उपवास शरीर के लिए सबसे बेहतर है.

पर्यटन के लिए रमणीक स्थल होते हुए भी पेड़ के नीचे ध्यान लगाना सबसे बेहतर है.

देखने के लिए इतना कुछ होते हुए भी बंद आँखों से भीतर देखना सबसे बेहतर है.

सलाह देने वाले लोगों के होते हुए भी अपनी आत्मा की आवाज सुनना सबसे बेहतर है.

जीवन में हजारों प्रलोभन होते हुए भी सिद्धांतों पर जीना सबसे बेहतर है.

मस्त विचार 205

आओ मेरे साथ हाथ बढ़ाओ.

ज्ञान का दीपक तुम भी जलाओ.

चमकेगी दुनिया चमकेगा तू भी.

रोशन होगा सारा जहान.

मस्त विचार 204

बहुत कुछ सीखा जाती है ज़िन्दगी.

हँसते को रुला जाती है ज़िन्दगी.

जी सको उतना जी लो.

क्योंकि बहुत कुछ बाकी रह जाता है,

और ख़त्म हो जाती है ज़िन्दगी.

error: Content is protected