मस्त विचार 080

रोज़ी – रोटी कमाने की बात तो सभी सीखा देते हैं ,

लेकिन जो जीवन जीने की कला सीखा दे ,

वही सच में अपना है .

साथ न रहने से रिश्ते नहीं टूटा करते.

वक्त के हाथ से लम्हे नहीं छूटा करते.

लोग कहते हैं कि मेरा सपना टूट गया.

टूटती नींद है सपने नहीं टूटा करते।।

” कबाड़ी के लिए कबाड़ भी सार्थक हो जाता है,

तो, अनाड़ी के लिए हीरा भी व्यर्थ रह जाता है,”

तेरा नूर है कितना लाजवाब, तू कहाँ नहीं जहाँ में

फर्क सिर्फ इतना है,

कहीं तू चुप है बेहिसाब कहीं नाच रहा है बेहिसाब.

आप कितने भी अच्छे क्यों ना हों,

ऐसा कभी नहीं होगा की आप से सब खुश हों.

मस्त विचार 079

एक बात पर कायम रहना, सबसे अच्छा कहलाता है.

ऐसा व्यक्ति सराहा जाता, जहाँ जाय वहाँ इज्जत पाता.

अवसर देख मुक़र जाता जो, गिरगिट जैसा रंग बदलता.

कुछ कहता है कुछ है करता, उससे दूर भागते हैं सब.

मस्त विचार 078

 दर्द से हाथ न मिलाते तो और क्या करते,

गम के आंसू न बहते तो और क्या करते.

उसने मांगी थी हमसे रौशनी की दुआ,

हम खुद को न जलाते तो और क्या करते.

मस्त विचार 076

लोग कहतें हैं दुःख ख़राब होता है, जब आता है रुलाता है.

पर दुःख अच्छा भी होता है,

जब आता है, कुछ- ना- कुछ सीखा जाता है .

मस्त विचार 075

खुशबू से भरी बातें किया कीजिये ,

बेवजह हर समय ना शिकायत कीजिये .

दुश्मनी का सफ़र तय ना हो पायेगा,

प्रेम से मन का आँगन सजा लीजिये .

error: Content is protected